भयमुक्त वातावरण में चुनाव को संपन्न कराने के लिए झरिया पुलिस व इस्टर्न फ्रंटियर रायफल वटालियन ने झरिया शहर में किया फ्लेग मार्च..

झरिया(JHARIYA): भयमुक्त वातावरण में चुनाव को संपन्न कराने के लिए गुरुवार की शाम झरिया पुलिस ने ईस्टर्न फ्रंटियर रायफल्स (ईएफआर) बटालियन के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही।

फ्लैग मार्च झरिया थाना परिसर से थाना मोड़, भगतडीह, चौथाईकुल्ही, इंद्रा चौक, बस स्टेंड, चार नंबर,बाटा मोड़, लक्ष्मणिया मोड़, कतरास मोड़,उपरकुल्ही होते हुए वापिस झरिया थाना परिसर पहुंचा।

झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च के दौरान झरिया थाना , ईएफआर जवानों समेत झरिया थाना के पुलिस जवान उपस्थित रहे।


News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *