रागिनी सिंह ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष मे मांगा वोट..

जय श्री राम व अबकी बार चार सो पार के नारा से श्री सिंह को कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

झरिया(JHARIYA): धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा में रोड शो किया और झरिया की जनता से भाजपा प्रयात्शी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

इस दौरान शहर की सामाजिक और अन्य संस्थाओं ने जगह जगह रागिनी सिंह का स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह था।हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन इस रोड शो में सम्मिलित हुए।

रोड शो में झरिया की जनता काफी उत्साहित नजर आई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, अबकी बार 400 पार, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। रागिनी सिंह अपने हाथों में झंडा लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।

श्री सिंह ने कहा कि आप सब संकल्प करें, एक एक वोट भाजपा के पक्ष में डालकर भाजपा को विजयी बनाएंगे। रोड शो बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू, कतरास मोड़, सब्जी पट्टी, इंदिरा चौक होते हुए चासनाला में समाप्त हुआ। रोड शो में जिला श्रवण राय, संयोजक राजकुमार अग्रवाल, अरुण साव, दुल्लू महतो के पुत्र प्रशांत महतो सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *