ढुल्लू के खिलाफ एटक नेता के द्वारा FIR दर्ज कराने से सियासी पारा चढ़ा..जमीन विवाद में ढुल्लू के खिलाफ सुनीति ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोला..अनुपमा के पक्ष में उतरे ढुल्लू विरोधी …

धनबाद(DHANBAD) : बोकारो के रहने वाले ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक (एआईसीटीयू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि ने धनबाद भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए सेक्टर 12 थाने में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने इसकी शिकायत धनबाद के निर्वाचन पदाधिकारी सह राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त से भी की है….


बता दें कि विद्यासागर गिरि एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन, झारखंड राज्य एटक और बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी हैं….

विद्यासागर गिरि के अनुसार, धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और बाघमारा क्षेत्र के विधायक ढुल्लू महतो ने बुधवार सुबह करीब 7:05 बजे फोन कर चुनाव के बाद उन्हें देख लेने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि ढुल्लू महतो कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में समर्थन करने से गुस्से में थे और इसीलिए उन्होंने फोन पर धमकी दी…इस धमकी के बाद उन्होंने सेक्टर 12 थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करायी है

उन्होंने इसकी शिकायत झारखंड डीजीपी, झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद रिटर्निग ऑफिसर सह डीसी और सेक्टर 12 थाना के प्रभारी पदाधिकारी को इसे लेकर पत्र लिखा है.

वहीं विद्यासागर गिरि के किसी भी आरोपों को ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं, ये यूनियन की आपसी विवाद था जिसे सुलझा लिया जाएगा…

इधर ढुल्लू के खिलाफ मुखर विरोधी रहें बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने जहां प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है वहीं जनता को भी आगाह किया है… वहीं बुधवार की शाम बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर चर्चा में आई अशोक महतो की बेटी सुनीति कुमारी ने एक बार फिर ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जब राम राज मंदिर के पास मेरे जमीन को कब्जा करने की कोशिश की गई जबकि आज तक मुझे न्याय नहीं मिल पाया तो दूसरे को क्या मिलेगा…उन्होंने ढुल्लू महतो पर दबंगई और रंगदारी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा के पक्ष में उतरने की बात कहीं है…

अब सवाल है कि क्या ढुल्लू महतो नए पुराने विवादित मामलो से एक बार फिर चर्चा में है…और विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में जुटा है…

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *