BJP MLA राज सिन्हा व पांच मंडल अध्यक्षों को प्रदेश नेतृत्व ने किया शो-कॉज..प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने 48 घंटे में मांगा जवाब..MLA राज ने कहा..मेरे खिलाफ गलत फीडबैक दिया गया है..मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं…

धनबाद (DHANBAD): भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को शो-कॉज किया है. इनमें प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा, भूली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह व धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान शामिल हैं.बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं के बीच चर्चा का बाजार गर्म है…

इधर राज सिन्हा ने अपनी सफाई में कहा की वे पार्टी के वफादार सिपाही है…उनके खिलाफ गलत फीडबैक दिया गया है.. पीछले 27 वर्षो से पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का सेवा कर रहे है और आगे भी करेंगे…पार्टी नेतृत्व को जवाब से अवगत कराऊंगा..पार्टी जैसा कहेंगी वैसा करेंगे..

खबर है कि जयंत सिन्हा ने नहीं किया वोट, शो-कॉज

इधर हजारीबाग के निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा को प्रदेश भाजपा ने सोमवार को शो-कॉज जारी किया है. उनसे दो दिनों में जवाब मांगा गया है. प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पत्र जारी कर कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जब से हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है,

तब से आप न तो चुनाव प्रचार और न ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं. वहीं लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा. आपके इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है.

यही वजह है कि विधायक सहित पांचों मंडल अध्यक्षों को प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहु ने शोकॉज का पत्र भेजाहै. उन्होंने कहा है कि जबसे धनबाद लोकसभा क्षेत्र से दुलू महतो को प्रत्याशी घोषित किया गया है, सांगठनिक कार्य एवं चुनाव कार्य में आपकी रुचि दिखायी नहीं पड़ रही है. साथ ही, क्षेत्र के चौक-चौराहे पर आपके द्वारा हमेशा भारतीय जनता पार्टी एवं घोषित प्रत्याशी के विरुद्ध नकारात्मक बातें बोली जा रही हैं, जिससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के

निर्देशानुसार आप दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपको पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाये.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *