मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा इस बार इंडिया गठबंधन झारखंड की 14 में 14 सीट जीतने जा रही है..

बोकारो दुगदा। सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन झारखंड की 14 में 14 सीट जीतने जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने 10 वर्षों तक जुमलेबाजी कर सरकार चलाई है। इस बार इस तानाशाही सरकार को जनता उखाड़ फेंकने की मन बना लिया है ।

उक्त बातें दुग्दा कोलवाशरी फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही । जन सभा की अध्यक्षता जे एम एम के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी और संचालन सुभाष चन्द्र महतो ने की। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद से एक भी कल्याणकारी योजना नहीं चलाई है, सिर्फ जुमलेबाजी करती रही है।

10 वर्षों में प्रधानमंत्री रहने के बाद नरेंद्र मोदी जी 5 साल और मांग रहे हैं। इसलिए इस चुनाव में आपको सावधान रहने की रहने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड में वोट मांगने का अधिकार नहीं है । केंद्र सरकार ने पीएम आवास की राशि रोक दी तब राज्य में की हेमंत सोरेन अबुवा आवास गरीबों को देने का काम किया ।बीजेपी वालों ने एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डालकर सरकार बनाने का मंसूबाह पाला था ।जिसे इंडिया गठबंधन ने साजिश को सफल कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन विफल रही। महंगाई पर बोलना बंद कर दिए हैं । स्वस्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि मोदी ने 10 वर्ष के चुनाव में दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देनेको कहा था लेकिन यह भी जुमला सावित हुआ। हर परिवार को 15 लाख रुपये बैंक खाते में देने का वादा किया था ।लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हमें इस बार गलती नहीं करनी है। वरना 5 साल फिर पछताना पड़ेगा। चुनाव के समय भाजपाई वादा तो करते हैं लेकिन वह जुमला साबित होता है। आपको अवसर मिला है इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन झारखंड के गरीब मजदूर शोषितों वंचितों की आवाज है। इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील । सभा को जे एम एम के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार कोलियरी, कोलवाशरी, डी भी सी समेत कई सार्वजानिक उद्योगों को निजी हाथों में देना चाह रही हैं।

अगर पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो सभी लोग बेरोजगार हो जायेगे। वोट देते वक्त अपने बच्चों के भबिष्य को देखते हुए तीर धनुष छाप पर वोट दे। सभा को महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ,विधायक कुमार जयमंगल सिंह, जिला सचिव जयनारायण महतो, मंत्री पुत्र अखिलेश महतो माकपा नेता भागीरथ शर्मा, राजद के जितेंद्र यादव, इस्लाम अंसारी यदु महतो, मोहम्मद समीद , राजकुमार महतो आदि ने संबोधित कर मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *