जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा…

पाकुड(PAKUD): लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के करीयोडीह आम बगान मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन राजमहल लोकसभा झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा में शिरकत की जहा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कल्पना सोरेन ने मंच से कही केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र सरकार 10 साल तक जुमलेबाजी करते रहे। जनता के बीच जाकर झूठ बोलता रहा। युवाओं को नौकरी से वंचित रखा और आज इसीलिए पूरे देश में इंडिया गठबंधन का लहर है राज्य के विकास के लिए अपने लोक प्रिय प्रत्याशी विजय हासदा को अधिक से अधिक मत देकर विजय बनाए

कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार साजिश रच कर हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर रखा है। कल्पना सोरेन ने कहा कि जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा।

केंद्र सरकार पर जमकर निशना साधा । मौके पर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी विधायक दिनेश मरांडी केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू सहित कई नेता मौजूद थे

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *