DAV विद्यालय में NCF 2023 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन..

पाकुड़(PAKUD): भारत सरकार के प्रमुख उपक्रम सी बी एस ई, सी ओ ई पटना के द्वारा आयोजित एन ई पी 2020 के अंतर्गत राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा फाउंडेशन स्टेज के तत्वाधान में डी ए वी विद्यालय के सभा भवन में एक एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य झारखंड के विभिन्न सी बी एस ई न्यू दिल्ली से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों से आए शिक्षकों को एन सी एफ 2023 के उद्देश्य, सिद्धांतों और दृष्टिकोण के आधार पर उपरोक्त परिवर्तन को सक्षम और ऊर्जावान बनाना ताकि सभी बच्चों को उच्चतम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान किया जा सके।


फाउंडेशन स्टेज 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए यह अब तक की सबसे श्री एकीकृत पाठ्यचर्चा रूपरेखा है। यह एन ई पी 2020 द्वारा स्कूली शिक्षा के लिए निर्मित 5+3+3+4 पाठ्यचर्चा और शिक्षण शास्त्रीय ढांचे का सीधा प्रतिफल है।


इस कार्यशाला के स्थल निदेशक श्री संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एन सी एफ दुनिया भर में बहुत से अनुशासनों में होते हुए अत्याधुनिक शोध पर आधारित है जिसमें तन्त्रिक विज्ञान, मस्तिष्क अध्य्यन और संज्ञानात्मक विज्ञान की बेहतर समझ शामिल है। इसके अलावे इस एन सी एफ में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा की प्रैक्टिस से संचित अंतर्दृष्टि और विविध भारतीयों परंपराओं से प्राप्त विवेक ज्ञान का विशिष्ट संगम है।


कार्यशाला के प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने सभी शिक्षकों को एन सी एफ के सामूहिक ज्ञान और विवेक से अवगत कराया।

तत्पश्चात रिसोर्स पर्सन के ही रूप में आए माउंट लिट्रा जी विद्यालय भागलपुर के प्राचार्य श्री दुर्गेश शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यशाला के आयोजन से 10 लाख से अधिक इच्छुक नागरिक, देश भर के 1.3 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षाविदों , सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 1550 से अधिक जिला स्तर के परामर्श और 35 संस्थान समूहों ने इस प्रक्रिया मेबभाग लिया जिससे हमसभी लाभान्वित हुए। शांति पाठ एवं राष्ट्रीय गान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *