बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू के पक्ष में पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल ने की पीसी,राज्य सरकार और इंडिया गठबंधन पर बोला हमला…बताया विकास विरोधी

धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में सोमवार को निर्वर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने प्रेस वार्ता किया और अपने सरकार की उपलब्धि गिनाया…

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, राज्य में पूर्व की रघुवर सरकार और नगर निगम में मेरे कार्यकाल कई विकास के कार्य हुए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार में सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। जबकि भाजपा के कार्यकाल में धनबाद में आठ लेन सड़क का निर्माण हुआ, इस सड़क को हेमंत सरकार ने कोरोना का बहाना कर बना कर रोक दिया, जिसका खामियाजा ये भुगतना पड़ा की सड़क बनाने वाली कंपनी को 100 करोड़ जुर्माना के तौर पर देना पड़ा, भाजपा के कार्यकाल में गोबिंदपुर से रांची फोर लेन सड़क का निर्माण हुआ। झरिया में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था, जिस काम को भी रोक दिया गया लेकिन झरिया की कांग्रेस विधायक की ओर से भी कोई पहल नही किया गाय। धनबाद शहर में पानी सप्लाई नियमित हो इसके लिए ढांगी पहाड़ी के ऊपर 55 हजार लीटर क्षमता की टंकी बनाई जा रही थी, उस काम को भी रोक दिया गया,

और ये सिर्फ कोंटेक्टर से कमीशन को लेकर रोका गया। रघुवर सरकार के समय में धनबाद सहित पूरे झारखंड में बिजली ग्रिड काम चल रहा था जिसे भी बंद कर दिया गया।
साथ ही राज्य के झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की अगर हेमंत सोरेन बेदाग होते तो कोर्ट रियायत जरूर देती, यहां मंत्री के नौकर के घर से करोड़ो मिल रहे है। INDIA गठबंधन के पास कोई नेतृत्व कर्ता तक नहीं है सिर्फ चुनाव के लिए साथ आए है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *