जब तक जिंदा हूं, कांग्रेस को नहीं छीनने दूंगा आरक्षण, PM मोदी ने…

शुक्रवार को महाराष्‍ट्र के नंदुरबार में PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे।PM मोदी ने शुक्रवार को नंदुरबार में एक जनसभा में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने कांग्रेस शासित कर्नाटक में धर्मआधारित आरक्षण देने का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण क्‍यों? PM मोदी ने कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, कांग्रेस को आरक्षण नहीं छीनने देंगे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति को हड़पने की साजिश रच रही है। PM ने सैम पित्रोदा और Rahul Gandhi का नाम लिए बगैर उनपर भी तंज कसा।

PM मोदी ने अपने संबोधन में एक बार फिर कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण की बात को सामने रखा। उन्‍होंने पूछा कि कांग्रेस में धर्म आधारित आरक्षण क्‍यों? कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पने की साजिश कर रही है। साथ ही कहा कि वह है।उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस कहती है कि मोदी आपकी कब्र खुदेगी और एक तरफ नकली शिवसेना मुझे गाड़ने की बात करती है। उन्होंने कहा कि मैंने Bala Saheb Thakre को बहुत करीब से देखा है। ये लोग जीते जी भी मोदी को जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे।

PM Modi ने सैम पित्रोदा की टिप्‍पणी पर भी कांग्रेस को घेरा उन्‍होंने कहा कि शहजादे के अंकल ने रंगभेदी टिपण्णी की है। शहजादे के गुरु ने अमरीका से कहा है कि राम मंदिर का रामनवमी उत्सव Idea of ​​India के खिलाफ है।

मोदी मंदिर जाते तो भी इनके पेट में चूहे कूदते हैं। क्या मंदिर जाना देशद्रोह है? भारत का अस्तिस्त्व भी राम से है और प्रेरणा पुंज भी राम हैं। बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि पूरब के लोग चाइनीज जैसे और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं जिसको लेकर पूरे देश में बवाल मच गया था इसके बाद पित्रोदा ने अपने पद से रिजाइन कर दिया था।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *