लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान मे बंगाल के चार सीटों के लिए डाला जा रहा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

कोलकाता, लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान मे आज पश्चिम बंगाल के चार सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया हैं, मालदा उत्तर लोकसभा सीट से खगेन मुर्मू भाजपा नेता, टीएमसी के प्रसून बनर्जी और कांग्रेस के मोस्ताक आलम चुनावी मैदान मे एक दूसरे के सामने हैं, मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा से श्रीरूपा मित्रा चौधरी, टीएमसी के शनावाज़ अली रेहान, कांग्रेस से ईशा खान चौधरी चुनावी मैदान मे आमने -सामने हैं,

मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से सीपीआई-एम के मोहम्मद सलीम तृणमूल के अबू ताहेर खान, बीजेपी के गौरी शंकर घोष चुनावी मैदान मे आमने सामने हैं, जंगीपुर लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो टीएमसी के खलीलुर रहमान, भाजपा के धनहजय घोष, कांग्रेस के मुर्तजा हुसैन के बिच इस चुनावी मैदान मे सीधे की टक्कर है,

मालदा उत्तर लोकसभा सीट पर कुल 15 उमीदवार चुनावी मैदान मे हैं, कुल 18 मतदान केंद्र हैं, इन मतदान केंद्रों मे 651 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, यहाँ कुल मतदाता 1862035 है, जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 946145 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 915835 है, वहीं मुर्शिदाबाद मे कुल 11 उमीदवार चुनावी मैदान मे हैं, कुल मतदान केंद्र 1938 है, जिसमे संवेदनशील मतदान केंद्र 715 है, कुल मतदाताओं की संख्या 1888085 है, जिसमे पुरुष मतदाता 962181 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 925888 है, वहीं मालदा दक्षिण की अगर बात करें तो यहाँ कुल 17 उमीदवार चुनावी मैदान मे हैं, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1759 है,

जिसमे 702 मतदान केंद्र संवेदनशील है, कुल मतदाताओं की संख्या 1782,159 है, जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 899524 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 882587 है, वहीं अगर हम जंगीपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहाँ कुल 14 उमीदवार चुनावी मैदान मे हैं कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1851 है, जिसमे 762 संवेदनशील मतदानकेंद्र हैं, कुल मतदाताओं की संख्या 1805,360 है जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 917252 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 888085 है, इन चारों लोकसभा सीटों पर अधिकतर त्रिकोनीय लड़ाई देखी जा रही है, जिस लड़ाई मे एक तरफ जहाँ भाजपा है तो वहीं दूसरी तरफ तृणमूल और तीसरी तरफ इंडिया गठबंधन

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *