धनबाद (DHANBAD): राष्ट्रीय संगठन सचिव सह उप महामंत्री, बीसीसीएल के कुश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के प्रमोशन कैडर स्कीम के संशोधन हेतु पत्रांक के माध्यम से चेयरमैन कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय को विगत कई वर्षों से कई बार अवगत कराया गया।
इस संदर्भ में निदेशक कार्मिक कोल इंडिया से एजेंडा मीटिंग में कैडर संशोधन की बात रखी गई थी। कुश कुमार ने कहा कि माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ को अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ तीन ग्रेड प्रमोशन दिया जाता है। जो किसी भी स्थिति में न्याय संगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि कोल इंडिया उच्च प्रबंधन ने कैडर स्कीम की समीक्षा के विषय को संज्ञान में लिया एवं तत्परित कार्रवाई करने पर संगठन के तमाम पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिश्रा कमेटी के तहत मीनिंग सुपरवाइजर को ग्रेड -C से E-5 तक प्रमोशन कैडर जारी किया गया था परंतु किसी कारणवश यह संशोधन कुछ समय बाद बंद हो गया।
श्री कुश कुमार कहा कि पूरे कार्यकाल में तीन प्रमोशन होने से करियर एवं आर्थिक ग्रोथ में भारी नुकसान होता है। बीसीसीएल जोन के केंद्रीय कमेटी के ओर से कैडर स्कीम के संशोधन हेतु उप महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता एवं निदेशक (कार्मिक) को पत्रांक के माध्यम से कैडर संशोधन में मांग पत्र दिया।
अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने मांग पत्र पर कोल इंडिया प्रबंधन से अनुशंसा करने की बात कही। कुश कुमार ने कहा कि मीनिंग सुपरवाइजर कंपनी के हर परिस्थिति में कंपनी के साथ खड़े रहते हैं और करियर ग्रोथ उनका अधिकार है। उन्होंने अवगत कराया कि राष्ट्रीय महामंत्री श्री पी एन मिश्रा ने पत्रांक- INMOSSA/GS/CIL/24/66 dated- 22/04/24 द्वारा कोल इंडिया चेयरमैन को कैडर स्कीम की अनुशंसा पत्र दिया हैं।
इस विशेष कार्यक्रम में बीसीसीएल केंद्र कमेटी के एमपी चौहान, अजीत सिंह, विजय यादव ,अशोक कनौजिया, यशवंत कुमार सिंह, जयनंदन पासवान ,अरविंद कुमार सिंह आदि हैं।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
