कांग्रेस के धनबाद लोस प्रभारी शुक्ला ने पीसी कर कहा,तराजू के पाले में अनुपमा और दूसरे ढुल्लू को रखकर देखिए…साफ सुथरा छवि की वजह से अनुपमा का पलड़ा भारी मिलेगा…

धनबाद(DHANBAD): हाऊसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को प्रेस काँफ्रेंस आयोजित की गई जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह धनबाद लोकसभा प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला ने मीडिया को संबोधित करते हुऐ कहा की भाजपा पिछले 10 साल से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, उसी को बचाने की कवायद कांग्रेस पार्टी के द्वारा की जा रही है। लोकतंत्र रहेगा तब ही इस देश मे पार्टी और नेता रहेगे।

वही उन्होंन कहा की आज जब भी विपक्ष द्वारा सदन में सवाल करते है तो इडी और सीबीआई द्वारा उनके आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है।वही आज आम जनता मंहगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दो को लेकर परेशान है।

वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने धनबाद के मतदाताओ से लोकतंत्र के इंसाफ के तराजू उठाकर एक तरफ निति सिध्दांत पालन करने वाली साफ छवी रखने वाले काग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह वही दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार ढुल्लू महतो को रखकर रखने और देखने की अपील की । उन्होने यह दावा किया कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का पलड़ा हमेशा भारी रहेगा।

NEWS ANP के लिए सोनू और नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *