दुग्दा दौरे के क्रम में JMM प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो द्वारा स्व० बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया..

दुग्दा(DUGDA): इंडिया गठबंधन समर्थित जे एम एम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने दुग्दा दौरे के क्रम में दुग्दा गोलाई स्थित झारखंड आंदोलन के जनक स्व बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से बैठक कर गुप्तगू की। इस दौरान दुग्दा स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर पार्क में आयोजित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की 133 वी जयंती समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से कहाँ कि गिरिडीह लोक सभा में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिचित है।

सभी घटक दलों कार्यकर्ताओं मोदी सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखे। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में जितने के बाद बंद पड़ी सभी उद्योगों को पुनः चालू करवाएंगे।

इस दौरान जे एम एम चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो,अम्बेडकर विचार मंच के संयोजक विश्वनाथ दयाल,ललित लहरे, बीरू महतो विरसा महतो मो अब्बास खान, सी पी एम नेता मो हैदर अली, सत्यवती देवी, मो गफूर अंसारी, मनोज रविदास, मनोज तुरी समेत कई अन्य कार्यकर्ताओ ने जे एम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को बुक्के देकर स्वगात किया।

NEWS ANP के लिए दुग्दा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *