डॉ भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग..

दुगदा। अंबेडकर विचार मंच की ओर से दुगदा कोल वाशरी मोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार रविदास,व संचालन महादेव राम एवं प्रगति किरण ने की। मुख्य अतिथि बोकारो सेल के जीएम एम के राजन ने अंबेडकर की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब सभी वर्ग के प्रिय थे।

वे सामाजिक समरसता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने सर्वजन के उत्थान के लिए व्याप्त कुरुतियों को उनके आदर्शों को अपनाकर ही दूर किया जा सकता है।बाबा साहेब ने जीवन भर संघर्ष कर लोगों को अधिकार दिलाया।आज युवा वर्ग को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

उनके कर्मों व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

मौके पर अम्बेडकर विचार मंच के संयोजक विश्वनाथ दयाल, पूर्ब मुखिया अर्जुन रजक, झामुमों नेता मो समीद, सुभाष चंद्र महतो, सी पी एम नेता इस्लाम अंसारी,कीस्टो रविदास, हुबलाल राम, मनोज कुमार तुरी, बीरू महतो, विरसा महतो, अब्बास खान, सी पी आई नेता मो हैदर अली, सत्यवती देवी ,पप्पू कुमार, ललित लहरे, अजय कुमार, रोहित दास, त्रिपुरारी राम, प्रेमचंद रविदास, रामदेव रविदास समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए दुगदा। से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *