भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशःपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश..

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल से होने वाले नामांकन की तैयारी को लेकर आज दिनांक 28 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार समाहरणालय में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एच.पी.जनार्दनन मौजूद रहें।

मॉक ड्रिल के दौरान 100 मीटर की परिधि से लेकर नामांकन दाखिल तक की सभी गतिविधियों का सुचारू अभ्यास किया गया। डमी कैंडिडेट के रूप में नामांकन की प्रक्रिया भी कराई गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र हेतु एक प्रस्तावक होना चाहिए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावक होने चाहिए। आरओ कक्ष में केवल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सामान्य के लिए 25 हजार रुपये जमानत राशि चुनाव लड़ने के लिए सामान्य जाति के प्रत्याशियों को 25 हजार रुपये जमानत राशि तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 12 हजार 500 रुपये निर्धारित की गई है। एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे लेकिन जमानत राशि प्रथम नामांकन पत्र के साथ ही जमा करनी होगी।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फ़ोर्स को ब्रीफ करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ड्रॉप गेट पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं धनबाद अंचलाधिकारी मजिस्ट्रेट पुलिस फ़ोर्स के साथ तैनात रहेंगे। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों के आने पर रोक रहेगी। प्रत्याशी को लेकर कुल केवल पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे। आरओ कक्ष के बाहर तोपचांची अंचलाधिकारी एवं एग्यारकुण्ड बीडीओ मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे।

साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, अस्थाई शौचालय, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग, बैरिकेटिंग,यातायात की समुचित व्यवस्था समेत आदर्श आचार संहिता को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने एवं यातायात की समुचित व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मौके पर सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, डायरेक्टर डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद जिला, आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, एनडीसी श्री दीपक दुबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *