पाकुड़ जिला के 49 हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण..

हज इंसान को पाक बना देता है – हाजी आलम

पाकुड़(PAKUD): हज सफर 2024 में जाने वाले जिला के 49 हज यात्रियों के लिए जिला मुख्यालय के बापू पुस्तकालय में हज प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन मंगलवार को किया गया।जिसमें हज प्रशिक्षक के साथ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारुल हसन बतीर मुख्य अतिथि शिरकत की। हज इंसान को पाक बना देता है ..

क्योंकि जब कोई हज कर लेता है तो उस के जिवन मे बड़ा बदलाव होता है और जीवन शैली में अमूल्य परिवर्तन हो जाता है, यह बातें राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह राज्य हज समिति के कार्डिनेटर हाजी इकरारुल हसन आलम ने पाकूड के बापू पुस्तकालय में आयोजित एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए हाजी आलम ने कहा कि हज एक कठीन इबादत है

जिसकी तैयारियां हज कमेटी आफ़ इंडिया नवंबर माह से ही शुरू कर चुकी है और हज यात्रियों को तिसरी किस्त की राशि जमा करने के लिए 27 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित है।हाजी हसन आलम ने बताया कि झारखंड के हज यात्रियों की उड़ान कोलकाता एयरपोर्ट से होगी जिसके लिए फ्लाईट शिडयूल आना बाकी है

मई के प्रथम सप्ताह से हज की उड़ान शुरू होने की संभावना है मौके पर हज कमेटी के प्रशिक्षक हाजी यूसुफ आलम व मो असगर अली ने हज यात्रियों को हज के तरीके को बिस्तर से बताया उन्होंने कहा कि रिपोरटींग के समय कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी हज यात्रियों को पासपोर्ट विजा एवं अन्य सामग्री दी जाएगी ।

दोनों प्रशिक्षकों ने पाकूड जिला के 49 हज यात्रियों को विस्तार से प्रशिक्षित कराया। हज प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से व्यवस्थापक मो आसिफ़ अख्तर अंसारी मौलाना अंजर कासमी, ए रहमान फैजी मो शरिफूल हक अब्दुल समद मो नूरुल हक अंसारी हाजी इकबाल हुसैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।बता दे कि 49 हज यात्रियों ने 36 मर्द और 13 महिलाये शामिल है.

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *