रामनवमी में शानदार झांकी और जुलूस के लिए अखाड़ों को मिला सम्मान, तलवार भेंट कर किया गया सम्मानित..

रांची(RANCHI): नामकुम की रामनवमी काफ़ी मशहूर है. यहां के ऐतिहासिक अखाड़े में दूर- दराज से राम भक्त पहुंचकर अपना करतब और हुनर प्रदर्शित करते हैं .

इसबार भी नामकुम की ऐतिहासिक रामनवमी का सफल आयोजन श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति की और से किया गया. इस दरम्यान तक़रीबन 24 अखाड़ों ने आकर अपनी कला और मौज़ूदगी दिखाई.


रामनवमी खत्म होने के बाद नामकुम के अध्यक्ष और अखाड़ा अध्यक्ष की अगुवाई में श्री महावीर मंडल कुटियतु और महावीर मंडल तेतरि को उनके गांव स्थित मंदिर में जाकर सम्मानित किया गया. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले इन दोनों अखाड़ों को उनकी शोभा यात्रा, आकर्षक झांकी, भव्य जुलूस के लिए सम्मानित किया गया.अध्यक्ष मनोज सिंह मेडल, चुनरी, झंडा और भगवान राम की तस्वीर भेंट कर उनके योगदान को सराहा .


मनोज सिंह ने बताया इन अखाड़ों ने दूर- दराज के गांव से आकर नामकुम में अपनी प्रतिभा दिखाई. जो इनकी भगवान राम और महावीर के प्रति भक्ति प्रदर्शित करती है. दरअसल, महावीर मंडल के सदस्य अलग -अलग अखाड़े में जाकर सम्मानित कर रहें हैं. रमानवमी को लेकर इन अखाड़ों की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती हैं, जो इनके जोश, जुनून और सनातन धर्म के प्रति आस्था को दिखाता है.


इस मौक़े पर श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कई सदस्य मौज़ूद रहें. जिसमे समिति के कोषाध्यक्ष नंद किशोर सिंह, बबलू सिंह, अजय कुमार, रामोतार, विनय कुमार, सहित काई गणमान्य लोग उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *