बीते 18 अप्रैल को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत..

पाकुड़(PAKUD): बीते 18 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी…जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कुल तीन लोग घायल हो गए थे…

वहीं इलाज के दौरान आज कोलकाता के पीजी अस्पताल में घायल 36 वर्षीय हबीबुर शेख की मौत हो गई…मौत की खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और दूसरे पक्ष के घर को घेर लिया…

मामले की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और भीड़ को हटाया…वहीं मृतक पक्ष की ओर से मृतक के पिता ने थाने में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत किया है…

शिकायत के आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने में जुट गई है…वही इस बारे में मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव झा ने जानकारी देते हुए बताया कि चांचकी गांव में दो पक्षों की ओर से मारपीट की गई थी…और इसमें दोनों पक्ष की ओर से कुल तीन लोग घायल हुए थे…

इसमें से एक की मौत कोलकाता के पीजी अस्पताल में हो गई थी…और मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य आरोपी शामी शेख के घर को घेर लिया था…समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया…

फिलहाल थाना में दिए गए शिकायत पत्र के आलोक में छानबीन किया जा रहा है…छानबीन के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *