बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न..

गिरिडीह(GIRIDIH): बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर उपस्थित थे।

मौके पर रांची में होने वाले उलगुलान रैली की सफलता पर चर्चा की गई।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कोडरमा गिरिडीह लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जो गठबंधन के प्रत्याशी हैं उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।


जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली में जिले के सभी प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जायेंगे।

रैली मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी उपस्थित रहेंगे। यहां बैठक मे नरेश वर्मा,उपेंद्र सिंह,मंजू कुमारी, दुर्गा शर्मा,बिमल सिंह,अशोक बिष्कर्म,मनोज राय, नागेश्वर मंडल,गंगाराम टुडू,निजाम,निरंजन राय, अभिनंदन सिंह, जेएमएम से सुमन सिन्हा, माले से राजेश सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *