सिंदरी(SINDRI) वुधवार को बाघमारा के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने सिंदरी में की वोटर सम्मेलन के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं व्यापारियों के साथ मीटिंग दीपक कुमार दीपू के निवास स्थान Sk4 173 में संपन्न हुआ।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी माननीय ढुल्लू महतो सिंदरी विधानसभा के विधायक की पत्नी तारा देवी सिंदरी विधानसभा संयोजक राजेश अग्रवाल धनबाद जिला ग्रामीण के अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धर्मजीत धर्म सिंह आईटी सेल के मनोज झा धनबाद लोकसभा प्रभारी सामाजिक संगठन व्यापारी दीपक कुमार दीपू जी शैलेश सिंह अरविंद खत्री पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह प्रकाश बाऊरी ,मनी भूषण सिंह, धीरज सिंह और भाजपा के कई नेता उपस्थित थे ।मंच संचालन सिंदरी के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विजय सिंह जी पूर्व अध्यक्ष ने किया।

सिंदरी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संजय प्रसाद, दिलीप रितोलिया, मंजीत सिंह उप्पल, दीपक दे, भारत गोसाई और कई सदस्य गणों ने, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष भरत शर्मा, भारतेंदु परिषद के अध्यक्ष किशोरी लाल प्रसाद, गयात्री परिवार के राम प्रवेश,रेखा प्रसाद और भी कई सदस्य गण, सिंदरी मारवाड़ी समाज के बीनू केजरीवाल, दिलीप रिटोलिया, कृष्ण अग्रवाल और भी समाज के कई सदस्य, ज्वैलरी एसोसिएशन सिंदरी के अध्यक्ष राकेश सोनी एवं अन्य सदस्य गण,

भारतीय मजदूर संघ के एन के ओझा सुनील प्रसाद सिन्हा, पीडीआइएल से रिटायर्ड कर्मचारी एसके चंद्र ,टी,पी दत्ता एवं अन्य, महिला समाज की स्मृति नागी ,अनुपम कुमारी ,रीना, जसपाल कौर, मिंटू दीदी, एवं अन्य सदस्य, केबल टीवी संगठन सिंदरी के रंजन कुमार, मृत्युंजय प्रसाद, सुनील शर्मा, जितेंद्र एवं अन्य बस्फोर्ड समाज के अध्यक्ष एवं कई संगठनों के सदस्यों ने पदाधिकारी ने विधायक लोकसभा प्रत्याशी धनबाद के ढुल्लू महतो को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया संबोधन में भाजपा प्रत्याशी ने सिंदरी की समस्याओं जो उनके समक्ष रखा गया बिजली,पानी, क्वार्टर ,सड़क, चिकित्सा ,इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद मैं इन सभी ज्वलंत मुद्दों को एक टाइम फ्रेम में जल्द से जल्द सुलझाकर सिंदरी की जनता को इन सभी प्रॉब्लम से निजात दिलाऊंगा।

मुझे चुनकर आने दीजिए मैं धनबाद को एक नई दिशा की ओर ले जाऊंगा और धनबाद को हर तरह से समृद्ध बनाऊंगा।
वंही इस दौरान विधायक ने गुरुद्वारा में आकर मत्था टेका और सिख समुदाय से मुलाकात कर समर्थन मांगा ।कार्यक्रम के पश्चात गुरुद्वारा के हॉल में भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर के तरफ से एक कार्यकर्ता मिलन समारोह रखा गया जहां सिंदरी नगर भाजपा के शक्तिकेंद्रो के सभी संयोजक,सह संयोजक,प्रभारी,बूथ अध्यक्षगण और सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक एवम संचालन राकेश तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इंद्रमोहन सिंह ने किया ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा के साथ अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट।