गंभीर बीमारी से जूझ रहे 51 लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत एक करोड़ दस लाख पचास हजार 977 रुपए की मिली स्वास्थ्य सुविधा, कृष्णेंदु मुखर्जी..

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के कोर्ट मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने आसनसोल के तृणमूल सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा तृणमूल नेताओं की उपस्थिति मे आसनसोल के सर्किट हाउस मे एक संवाददाता सम्मेलन कर एमपीलैड्स के तहत हुई विकाश कार्यों मे हुई करीब 38 करोड़ रुपए की धनराशि का बेवरा दिया था और यह बताया था की आसनसोल के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल मे एमपीलैड्स के तहत क्या -क्या विकाश कार्य किए हैं,

जिसकी एक पुस्तिका भी उन्होने मिडिया को दी, जिस पुस्तिका मे सांसद ने मिडिया के सामने यह खुलकर कहा की वह पुरे देश मे पहले सांसद हैं जिनको प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत एक करोड़ दस लाख पचास हजार 977 रुपए मिले जिन पैशों से आसनसोल के उन 51 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिली जो लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे,

जिनके पास इलाज करवाने का पैसा नही था और वह हर पल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे, उन्होने यह भी कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से वह 51 लोग स्वास्थ्य सुविधा पाकर स्वस्थ होकर अपने -अपने परिवार के साथ हंसी ख़ुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्होने यह भी कहा की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आसनसोल के कांक्सा, दुर्गापुर के फरीदपुर, बाराबनी, रानीगंज, जामुड़िया मे चार करोड़ दो लाख 73 हजार आठ रुपए का सड़क निर्माण कार्य हुआ है,

यह ऐसे सड़क थे जिन सड़कों पर किसी वाहन की तो दूर की बात आम इंसान का चलना काफी दुस्वार था, खासकर बरसात के समय मे इन सड़कों की हालत और भी बत से बत्तर हो जाती थी आज वह सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनकर लोगों को यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं,

कृष्णेंदु मुखर्जी ने यह भी कहा अक्सर विरोधि दल व उनके नेता भाजपा पर धर्म और जातिवाद की राजनीती करने का आरोप लगाते रहे हैं, केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए क्या किया वह अक्सर सवाल उठाते रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा की पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व उनके नेता भी केंद्र सरकार को बंगाल के साथ सौतेलापन दिखाने का आरोप लगाते हुए यह कहते हुए नजर आए की केंद्र ने बंगाल की जनता के लिए कुछ नही किया वह एक बार तृणमूल द्वारा जारी किए गए एमपीलैड्स की पुस्तिका को देख और पढ़ लें उनको यह समझ आ जाएगा की प्रधानमंत्री ने क्या किया,

भाजपा, केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री पर ऊँगली उठाने वालों को उनके सभी सवालों का जवाब भी मिल जाएगा की भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीती नही करती और ना ही किसी से किसी भी तरह का भेदभाव करती है, वह सबको समान्य रूप से देखती है यही कारण है की देश ही नही बल्कि विदेशों तक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डंका बज रही है और लोकसभा के चुनाव मे हमारी देश की जनता भी पूरी तरह से तैयार है अबकी बार 400 पार के लक्षय को पूरा करने के लिए जिसका एहसास हमारे देश के तमाम विरोधि दल के नेताओं को हो चूका है,

कृष्णेंदु मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार पर यह भी आरोप लगाया की केंद्र द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंगाल के लोगों तक नही पहुँचने दिया गया, अगर कुछ योजनाएँ पहुँची भी तो उन योजनाओं के नाम बदल दिए गए, इसके अलावा कई योजनाओं मे तो तृणमूल नेताओं ने जमकर भरस्टाचार किया जिसका खुलासा भी धीरे -धीरे हो रहा है

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *