संदेशखाली के बाद अब पूर्वमेदनीपुर के भूपती नगर मे जाँच करने गई NIA अधिकारीयों पर इंट पत्थरों से हमला…

भूपतीनगर विस्फोट मामले मे जाँच करने केंद्रीय बलों के साथ गई थी NIA की टीम

पूर्व मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल पूर्वमेदनीपुर के भूपतीनगर मे NIA की टीम पर इंट और पत्थरो से हमला करने की घटना सामने आई है, इस हमले मे NIA की टीम के साथ मौजूद केंद्रिय बलों के जवानो की घायल होने की भी खबर सामने आई है, इस हमले मे NIA की टीम की वाहन मे हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की है, हम बताते चलें की पांच जनवरी 2022 को खेजुरी थाना क्षेत्र स्थित भंगनमारी में कथित तौर पर बनाए जा रहे

बमों के फटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी जिसमे एक तृणमूल कर्मी भी शामिल था इसके अलावा उस धमाके मे तीन अन्य घायल भी हो गए थे। जिस विस्फोट मामले मे जाँच के लिए NIA की टीम भूपतीनगर नगर पहुँची थी, बताया यह भी जा रहा है की टीम ने भूपतीनगर विस्फोट मामले मे शामिल कुल आठ अभियुक्तों को NIA कार्यालय मे पूछताछ के लिए हाजीरा देने की कई बार समन भी भेजा था पर अभियुक्त ना तो NIA कार्यालय मे हजीरा देने आए और ना ही NIA द्वारा भेजे गए समन का उन्होने कोई जवाब ही दिया,

जिसके बाद NIA की टीम सुबह करीबन साढ़े तीन बजे भूपतीनगर पहुँची जहाँ मामले मे अभियुक्त तृणमूल नेता बादल मैति व मनब्रोतो जाना के घर पहुँच उन्होने बादल मैति मनब्रोतो जाना को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद NIA की टीम दोनो अभियुक्तों को अपने साथ ले जा रही थी तभी टीम को चारों तरफ से तृणमूल समर्थकों ने घेर लिया और उनपर हमला बोल दिया, चारों तरफ से NIA की टीम पर पत्थर बाजी की गई यहाँ तक की उनके वाहन मे भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया, इस बिच NIA के पांच से 6 अधिकारीयों सहित उनके सुरक्षा मे उनके साथ रहे केंद्रीय बलों के 20 से 50 जवान काफी मुश्किलों के बाद वहाँ से निकल पाए पर इस हमले मे कई जवानो के घायल होने की खबर बताई जा रही है,

हम बताते चलें की इससे पहले संदेशखाली मे राशन घोटाले मामले मे तृणमूल नेता शेख शाजहाँ के घर जाँच करने गई ईडी की टीम पर शेख शाजहाँ के समर्थकों ने पांच जनवरी को हमला किया था उस हमले मे भी ईडी की टीम व उनके साथ मौजूद केंद्रिय बलों के जवान घायल हुए थे,

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *