पाकुड़ में 2 लाख कीमत की ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

पाकुड़(PAKUD) झारखड़ के पाकुड़ जिले के एसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी उसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ डीएन आजाद ने पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झारखंड पश्चिम बंगाल बॉर्डर चांदपुर में स्पेशल पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को जांच के दौरान पकड़ लिया

उसके पास से अवैध नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर (वजन- करीब 205 ग्राम) जिसका मूल्य 2 लाख रुपए अनुमानित के साथ सौरभ कुमार झा, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता उदय कांत झा, सा. मिर्जानहाट हसनगंज, थाना बाबरगंज, जिला भागलपुर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पाकुड (मु॰) थाना काण्ड संख्या 71/2024, दिनांक 05.04.2024, धारा 21(ए)/22(ए) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों के कारोबार के स्रोत और अन्य संबंधित पहलुओं पर व्यापक पूछताछ कर रही है.

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *