धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को मिल रही धमकियों के सिलसिले मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का शिष्टमंडल धनबाद पहुंचा…

झारखंड की अर्थव्यवस्था में मारवाड़ी समाज का एक बड़ा योगदान है धमकियों से डरने वाले नहीं: ललित कुमार पोद्दार

धनबाद(DHANBAD) जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल को मिल रही धमकियों के सिलसिले मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की नेतृत्व में एक शिष्टमंडल धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल से उनके निवास पर मिला। शिष्टमंडल में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री निर्भय शंकर हारित, कार्यकारिणी सदस्य अनिल अग्रवाल, के अलावे पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सरायकेला खरसावां जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज चौधरी उपस्थित थे।

शिष्टमंडल के सदस्यों ने कृष्णा अग्रवाल से अभी हाल के दिनों में जो वारदातें धनबाद जिले में हुई, उसकी विस्तृत जानकारी ली। शिष्टमंडल के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र में सबको अपना पक्ष रखने एवं अपने विचार व्यक्त करने का पूर्ण अधिकार है। परंतु कोई भी व्यक्ति चाहे वो कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी को अपने विचार व्यक्त करने से नहीं रोक सकता और सिविल सोसाइटी के लोगों को नहीं डरा सकता।

मारवाड़ी समाज एक गतिशील और प्रगतिशील समाज है और झारखंड की अर्थव्यवस्था में झारखंड के मारवाड़ी समाज का एक बड़ा योगदान है। मारवाड़ी समाज धमकियों से डरने वाला नहीं और जिला प्रशासन से कृष्णा अग्रवाल को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की अपील करता है। तथा ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग करता है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *