मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन..

धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 04 अप्रैल 2024 को विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न बूथों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके तहत आज प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची, अंचल अधिकारी तोपचांची, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तोपचांची, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गोमो इकाई, के विभिन्न पदाधिकारी सदस्य स्थानीय व्यवसाय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। साथ हीं एसबीआई चौराहे पर मतदाता शपथ का आयोजन किया गया

वहीं झरिया के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चुनाव से संबंधित फ्लोर गेम, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, समेत कई अन्य गतिविधियां की गई। इन सभी गतिविधियों का लक्ष्य है कि शत प्रतिशत वोटर मतदान के दिन अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

पूर्वी टुंडी के बूथ नंबर 101,102 एवं 103 के मतदाताओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बलियापुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाघमारा, घड़बड़, छाताटांड़ एवं विभिन्न बुथों पर SVEEP कार्यक्रम किया गया।

साथ ही स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरुकता के तहत लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ हीं लोगों में स्वीप गतिविधियों के तहत सेल्फी स्टैंड में सेल्फी भी ली। इस दौरान स्वीप कोषांग द्वारा शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *