जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देश पर DRSM सुनील कुमार द्वारा वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया..

धनबाद(DHANBAD): नोडल पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देशानुसार DRSM सुनील कुमार के द्वारा रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, तथा गोल बिल्डिंग के पास आमजनों तथा छोटे वाहनों के चालकों के बीच वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया।


लोगो को समझाया गया की आपका वोट बहुमूल्य है इसलिए अपना वोट अवश्य दें, जिनका नाम मतदाता सूची में नही है वह 27 अप्रैल 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें, फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम अपडेट करा लें। Voter Helpline App download करके भी जानकारी ले सकते है।

साथ ही साथ सभी लोगो को मतदाता शपथ भी दिलाया गया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *