जामताड़ा(JAMTADA) झारखंड की तत्पर पुलिसिंग व्यवस्था ने 15 मजदूरों को मुक्त कराया। बच गया सभी का प्राण। इन सभी को पुलिस ने आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से बरामद की है। जो एक मछली फार्म में अमानवीय ढंग से बंधक बने हुए थे। इस रहस्य का खुलासा एसपी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में की है।
दरअसल अपने शैशव काल से रत्नगर्भा झारखंड में राजनीति इच्छा शक्ति का अभाव बना हुआ है। लिहाजा बेरोजगारी के असह्य दंश से प्रदेश तरप रहा है। वर्तमान युवा पीढ़ी लाचार और विवश हैं। अपने और परिजनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाकर रोजगार तलाश रहा हैं। इसका लाभ जम कर बिचौलिए उठा रहे हैं। भाग्यशाली युवाओं को कहीं जीवन यापन के लिए क्षमता और योग्यता अनुसार काम मिल जाता है। तो कुछ बिचौलिए के अनैतिक चक्रव्यूह में उलझ भी जाते हैं।
इस दफा जामताड़ा के कोयला उत्खनन के लिए चर्चित नाला विधानसभा के निचेपाड़ा के 15 झारखंडी युवक फंस गया है। इन्हें बेहतर व्यवस्था में सम्मानजनक मजदूरी मिलना था। इस एवज में नियोजक ने तीन महीने की अग्रिम मजदूरी बिचौलिए को दे दिया। जिसने शातिराना तरीके से मजदूर को सब्जबाग दिखाकर मछली फार्म तक पहुंचा दिया। उसके बाद मजदूरों से सभी संपर्क खत्म कर लिया। जब काम करने के बाद सभी ने मजदूरी मांगा। तब बिचौलिए का कुकर्म उजागर हुआ।
अग्रिम भूगतान मजदूरी के एवज में नियोजक काम करवाने पर तुल गया। वहीं रूपए के अभाव में मजदूर बिचलित हो गए। भोजन-भात भी मुश्किल हो गया। नियोजक ने परिजनों से बात करने पर रोक लगा दी। प्राण बचाए रखने के लिए भुखे प्यासे पेट में गमछई बांध कर झारखंड का युवक काम करने लगे। मौका मिलते ही एक युवक ने परिजन को फोन कर स्थिति से अवगत कराया।
जिनकी जानकारी पर 52 वर्षीय माधव मल्लिक, पिता पूरन मल्लिक, गांव नाला, निचेपाड़ा, थाना- नाला, जिला- जामताड़ा ने थाना को लिखित आवेदन दिया । जिस पर माधव मल्लिक के दो बेटे सहित सभी 15 युवा मजदूर मुक्त कराए गए हैं। इस संबंध में नाला थाना कांड संख्या 34/2024, दिनांक- 25 मार्च 2024 दर्ज हुआ है। जिसमें धारा- 342/ 370/ 420/ 504/ 506 भा०द०वि० आगे कार्रवाई होनी है। बंधक बनाये गये सभी 15 को सही सलामत आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा जिला से वापस ले आया गया।
इसमें सक्रिय सेवा देने वाले नाला थाना प्रभारी सुदीप कुमार पांडेय , अमर कुमार तापेए,आरक्षी-88 रवि शंकर दास रिजर्व गार्ड को पुरस्कृत करने की घोषणा एसपी जामताड़ा ने की है। वहीं फरार बिचौलिए की शीध्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी है। मीडिया को आपबीती युवा मजदूरों ने बता कर झारखंड के जामताड़ा में व्याप्त बेरोजगारी की भयावहता का चित्रण किया है।
NEWS ANP के जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट…