पाकुड़ के पुराने प्रखंड JSLPS कार्यालय को चोरो ने बनाया निशाना,CCTV मॉनिटर ले गए साथ….

पाकुड़(PAKUD) के पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया है…बताया गया कि जेएसएलपीएस कार्यालय के कर्मी जब कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बीपीएम के कमरा के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है.

इसके साथ-साथ अगल-बगल के कमरे का भी गेट का शीशा टूटा हुआ है और मौके पर मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना बीपीएम उमेश कुमार को दी वहीं फील्ड विजिट कर कार्यालय लौटने के बाद बीपीएम उमेश कुमार ने कार्यालय का जायजा लिया.इसके बाद नगर थाना पहुंच कर चोरी के मामले की सूचना लिखित रूप से दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

बीपीएम उमेश कुमार ने बताया कि कार्यालय से एक सीसीटीवी मॉनिटर की चोरी हुआ है. इसके साथ-साथ कई कमरे के दरवाजों में लगे शीशा को तोड़ दिया गया है.उन्होंने कहा कि चोर कार्यालय के पीछे लगे ग्रिल को तोड़ कर कार्यालय में घुसे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *