यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई तेज,चला कई क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान…

धनबाद(DHANBAD)में यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ धनबाद पुलिस की यातायात विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है l पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को शहर के कई क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया l

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) की मौजूदगी में यातायात विभाग ने सिटी सेंटर, मेमको मोड़, स्टील गेट व रणधीर वर्मा चौक पर देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया l

वाहन जांच अभियान के तहत दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई l इस दौरान कई कार के शीशे से ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवं उन वाहनों का यातायात नियम के उलंघन करने पर चालान भी काटा गया l

इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल लोड व बिना हेलमेट चलने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया l जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पोलुशन सर्टिफिकेट, इन्शुरन्स समेत अन्य कागजातों की गहनता से जांच भी की गई l

अभियान के तहत कुल 50 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के निर्देशों के उलंघन करने के एवज में चालान काटा गया l यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी निरंतर जारी रहेगा l वाहन जांच अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद सिंह के साथ यातायात विभाग के सर्जेन्ट समेत अन्य जवान शामिल थे l

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *