भाजपा MLA ढुल्लू महतो को सांसद प्रत्याशी चुने जाने पर सिख समाज में खुशी की लहर…

सिंदरी(SINDRI)लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बाघमारा विधानसभा में हैट्रिक लगा चुके युवा ढुल्लू महतो को धनबाद सांसद प्रत्याशी के रूप में रविवार को घोषणा की है।

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित करने पर पूरे धनबाद जिले में जश्न का माहौल है। सिंदरी गुरुद्वारा प्रधान डॉक्टर स्मृति नागी के नेतृत्व में सिख समाज का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को उनके आवास पर पहुंचा और अपना समर्थन देते हुए जीत के लिए अग्रिम बधाई दी।

इस दौरान” बोले सो निहाल सत श्री अकाल” उद्घोष किया गया। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सांसद प्रत्याशी धनबाद का टिकट देकर हम पर भरोसा जताया है। उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

हमें 400 पार के नारे को सुनिश्चित करना है। हम धनबाद की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि यदि हम चुनाव जीत गये तो आगे का दौर( डेवलपमेंट) विकास का कार्य होगा जिससे धनबाद का चौमुखी विकास होगा। मौके पर बलवीर सिंह नागी ,प्रेम सिंह ,लखजीत सिंह,सुरेंद्र पाल सिंह, मोहन सिंह, कुलबीर सिंह ,इंद्रजीत सिंह, हरपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *