चांसलर और VC के मामले मे राज्य सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता- राज्यपाल सीवी आनंद बोस…

आसनसोल(ASANSOL) पश्चिम बंगाल आसनसोल कल्ला मोड़ स्थित काजी नजरुल यूनिवर्सिटी मे आयोजित फोर्थ ऐनुवल कनवोकेशन मे शामिल होने आए पश्चिम बंगाल के राज्य्पाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस द्वारा राज्य के 34 यूनिवर्सिटीयों मे नियुक्ति करने के मामले को लेकर चल रहे विवादों पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा चांसलर और वाइस चांसलर के मामले मे राज्य सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता.


ये सुप्रीम और हाईकोर्ट का निर्देश है, जिन नियमों को काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर देवाशीष बंधोंपाध्याय से कोर्ट के नियम व क़ानून को पढ़कर सुनाने की अपील राज्य्पाल ने की जिसके बाद वाइस चांसलर देवाशीष बंधोंपाध्याय राज्य्पाल के कहने पर बारीकी से न्यालय के तमाम नियमों को पढ़कर पत्रकारों को सुनाया.वहीं उन्होने यूनिवर्सिटी के बाहर तृणमूल छात्र परिषद के नेताओं द्वारा राज्य्पाल को देखकर लगाए जा रहे गो बैक के नारे के साथ काला पताका दिखाने के मामले पर कहा एक विश्वविद्यालय मे बहुत सारे छात्र और छात्रा पढ़ाई कर रहे हैं, अगर कोई मेरे खिलाफ मे हैं उससे कई ज्यादा मेरे सपोर्ट मे हैं.

अगर प्रदर्शनकारी छात्र हमसे कुछ कहना चाहते हैं तो वह हमसे बात करें मै उनका सवालों का संतोषजनक जवाब दूंगा, हम बताते चलें की तृणमूल छात्र परिषद के नेताओं का यह आरोप था की यूनिवर्सिटी के वीसी की नियुक्ति गलत व गैर कानूनी तरीके से हुई है, वह स्थाई नही ऐसे मे इस यूनिवर्सिटी मे आयोजित होने वाली इस कार्यक्रम मे उनकी उपस्थिति उचित नही है.

स्थाई वाईस चांसलर के अलावा यूनिवर्सिटी मे इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करना उचित व सही नही, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सिटी के अस्थाई वाईस चांसलर को एक पत्र भी दिया गया था की यह कार्यक्रम तब तक स्थगित किया जाए जबतक यूनिवर्सिटी मे स्थाई वाइस चांसलर की न्युक्ति ना हो जाए बावजूद उसके मुख्यमंत्री की अपील को अवहेलना कर यूनिवर्सिटी मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,वहीं उन्होंने ममाता बैनर्जी को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की चांसलर हो यह मांग तृणमूल छात्र परिषद के नेताओं और कर्मियों ने की थी.

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *