धनबाद(DHANBAD): लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की है इस लिस्ट में भाजपा ने 111 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें गुजरात, पश्चिम बंगाल आंध्र प्रदेश बिहार सहित अन्य राज्य शामिल है
झारखंड में भाजपा ने इस लिस्ट में तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई। सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं चतरा से कालीचरण सिंह को टिकट मिला है। सूची में मौजूद तीन सांसदों का टिकट काट दिया गया है.
वही आपको बता दे की धनबाद सीट से ढुल्लू महतो को टिकट दिया गया है. कई दिनों से यह क्यास लगाया जा रहा था कि धनबाद सीट से ढुल्लू महतो को टिकट मिलेगा जिसे रविवार की स्पष्ट कर दिया गया।
वही झारखंड सहित भाजपा ने पश्चिम बंगाल के भी सूची जारी की है।
वही झारखंड के उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है।





NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव और धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट....