गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान चलाया गया मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान…

धनबाद(DHANBAD) मतदान के प्रति लोगों जागरूक करने हेतु स्वीप कोषांग द्वारा लगाए गए सेल्फी स्टैंड में सभी ने ली सेल्फीकोयला नगर में मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को जागरूक करते हुए वोटर हेल्पलाइन ऐप कराया गया डाउनलोड

गोल्फ ग्राउंड में लोकतंत्र को मजबूत बनाने, क्षेत्र मे शत प्रतिशत मतदाताओ के द्वारा मतदान सुनिश्चित करने एवं समाज को अधिक से अधिक मतदान के लिए उत्साहित करने हेतु स्वीप कोषांग द्वारा मॉर्निंग वॉक में आए लोगों को जागरूक करने के लिए मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस दौरान गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों द्वारा हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कर किया। साथ ही मतदान के प्रति लोगों जागरूक करने हेतु स्वीप कोषांग द्वारा लगाए गए सेल्फी स्टैंड में सभी ने सेल्फी भी ली।

साथ ही कोयला नगर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों के बीच स्वीप कोषांग के पदाधिकारी के मतदान के प्रति जागरूक किया एवं सभी लोगों को वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराया कर ऐप की जानकारी दी गई। इसके अलावे स्वीप कोषांग द्वारा अलग अलग चौक-चौराहों पर लगे चाय स्टॉल में आए लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर मतदान की महत्वता से अवगत कराया गया। साथ ही 25 मई के दिन घरों से निकलकर मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओ को जागरूक करना है। स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने घर से निकले एवं अपने मत का प्रयोग करें। मतदाताओं की जागरूकता से लोकतंत्र का भविष्य निर्धारित होता है। प्रत्येक मतदाता को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *