मामूली विवाद पर आसनसोल के रहमत नगर मे चाकू बाजी पांच घायल…

आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल आसनसोल बुर्णपुर के रहमत नगर नई बस्ती नौ नंबर रोड इलाके मे शाम करीबन पांच साढ़े पांच के बिच इलाके के रहने वाले तबरेज़ और कादिर के बिच मामूली विवाद पर शुरू हुई विवाद पर तबरेज़ और उसके साथियों ने कादिर और उसके एक भाई व तीन बहनो के ऊपर तबातोड़ चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद पुरे इलाके मे इस घटना को लेकर हड़कंप का माहौल छा गया.

घटना की खबर सुन मौके पर हीरापुर थाना पुलिस पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई जबकि बाकी के आरोपी मौके से फरार होने मे कामयाब हो गए, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से यह मांग की के वह जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा कादिर के परिजनों की अगर माने कादिर ने तबरेज के घर के किसी सदस्य को मोटरसाईकल से एक्सीडेंट कर फरार हो गया था.

जिसे पकड़ कर वह पूछताछ कर रहा था उसी बिच तबरेज ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए तबरेज और उसके परिजनों पर चाकू से जानलेवा हमला किया, वहीं इस हमले को लेकर पुलिस ने इलाके के लोगों को यह आस्वासन दिया की वह जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे.

NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *