लोकसभा चुनाव: सिंदरी कांग्रेस कार्यालय में सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की हुई एक आवश्यक बैठक..

सिंदरी/धनबाद: आज 23 मार्च 2024 सिंदरी कांग्रेस कार्यालय में सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई आयोजित। उक्त बैठक का संचालन गोबिंदपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी और धन्यवाद ज्ञापन बलियापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इदु अंसारी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह थें उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रुप में हुए उपस्थित हुए। कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आह्वान करतें हुए कहा कि इस बार धनबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेना डटकर तैयार हैं। हमलोग एकजुटता और मजबूती के साथ कांग्रेस प्रत्याशी, जो भी बने उसे जीताने के लिए आम जनता से अपील करेंगे और भाजपा के झुठ की पोल खोलेंगे।

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं कों जांच एजेंसियों का सहारा लेकर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा हैं! कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रिज कर दिया गया। आखिर इस देश का लोकतंत्र व संविधान कहां कैद हो गया? हमारे नेता राहुल गांधी को भाजपा ने कई साजिश रच के डराने का प्रयास किया पर वह डरें नहीं, डटे रहें! हमलोग भी कांग्रेसी हैं पीछे नहीं हटेंगे, भाजपा के झुठ का मुकाबला सच्चाई के साथ करेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा हम नफरत के माहौल मे मुहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं मोदी सरकार संविधान समाप्त करना चाहती है कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नही करेगें।

जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि जांच एंजेसियों के बल पर भाजपा की केंद्रीय सरकार विपक्षियों कों फंसाकर लोकसभा चुनाव को हाईजैक करने का षड्यंत्र रच रहीं हैं। पर झूठ का बाजार कब तक चलेगा, देश की जनता भी जान चुकी हैं जिसका आगामी चुनाव में वह करारा जवाब देगी।

सिंदरी विधान सभा स्तरीय लोक सभा चुनाव समन्वय समिति का गठन किया गया। जिनमें प्रशांत दुबे, राहुल राज, पूर्णेदु सिंह, राज बिहारी यादव, विजय सोरेन, शुकदेव हांसदा, मधु फिलिप, संतोष चौधर, जाहीद हुसैन, अजय सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, अनील साव, मोइन अंसारी, किरिटी भुषण, सोहराब अंसारी, शरीफ अंसारी, रिकू अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, अशोक दत्ता, सोनू उर्फ मंजूर, उत्तम मिश्रा, गोपाल रविदास, निरंजन तुरी (sc),
अखतर अंसारी, अकिब जावेद (यूथ), मोईन अंसारी (‌NSUI), जनार्दन साव (OBC), तपन मंडल, साधु हाजुरा: (मुखिया), राजेश हाँसदा (मुखिया), कालीपद हुडू (पं.स.स०), रूबी खातून, हेमन्ती जयसवाल सदस्य बनाए गएं।

बलियापूर से बलियापुर प्रखण्ड कॉंग्रेस कमिटी: कोडिनेटर का नाम श्याम लाल महतो, सुधन महती, उमाशंका रजवार, मो. तालिम शेख, लक्ष्मण मांझी, रविलाल रजवार, आलोमती देवी, मो. आयुब अंसारी, मो० नसीम सदस्य बनाएं गए।
बैठक मे मुख्य रुप से अंगढ़ित दुबे, विश्वनाथ सिंह, सोमनाथ दुबे, दिलीप मिश्रा, राहुल राज,पुरणेंदु सिंह, सतेंद्र सिंह, सरदार योगेंद्र सिंह, सुखदेव हासदा, मधु फिलिप्स,विजय सोरेन, नकुल कुमार, मन्टी कुमार, अस्वानी मंडल, मनोज घोष, सर्वेश्वर हेमब्रं, सैलेश पंडित मो राही, राजेश पासवान ने अपना वक्तव्य रखा।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *