धनबाद(DHANBAD)निरसा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखंड स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इस क्रम में एगयरकुण्ड प्रखण्ड व चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्रो में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती कतिपय मतदान केंद्रों में प्रस्तावित है।
इसी के मद्देनजर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी एवं कुमारधुबी ओपी प्रभारी चिरकुंडा थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से सीएपीएफ के ठहरने हेतु प्रस्तावित स्थान का भौतिक सत्यापन किया गया।निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाएं यथा कमरे की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, चार्जिंग पॉइंट का जायजा लिया गया।
प्रस्तावित स्थान अंतर्गत कमरों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी पहलुओं पर गहनता से अनुश्रवण किया जा रहा है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
