DC ने की मटेरियल कोषांग की समीक्षा,दिया धनबाद – झरिया के बूथों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश…

धनबाद(DHANBAD) लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आज मटेरियल कोषांग की समीक्षा की।उन्होंने धनबाद एवं झरिया के एईआरओ को उनके क्षेत्र के सभी बूथ का भौतिक सत्यापन करने और बूथ में पानी, बिजली, लाइट, पंखा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी मिलने पर उसकी सूची बनाकर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वहीं मतदान के दिन ईवीएम के त्रुटि रहित संचालन के लिए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को ईवीएम की अच्छे से हैंड्स ऑन ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *