मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति से छिनतई, सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार अपराधी….

धनबाद(DHANBAD)जिले में लगातार चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं ताजा मामला धनबाद के गोल्ड ग्राउंड का है जहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दंपति बाइक सवार अपराधियों के शिकार हो गए।

पीड़ित राजेश कुमार का कहना है कि वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए अपनी पत्नी के साथ गोल्फ ग्राउंड जाते हैं वही आज सुबह लगभग 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक कर अपनी पत्नी के साथ घर हाउसिंग कॉलोनी लौट रहे थे, तभी मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति ने मेरे पत्नी विनीता गुप्ता के गले से सोने का चेन छीन कर पुलिस लाइन की तरफ फरार हो गए।

राजेश कुमार का कहना है कि सोने के चेन की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए की है। वहीं उन्होंने मामले की लिखित शिकायत धनबाद थाना में कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट…..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *