लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तेद, झारखंड से लगने वाले सभी बॉर्डरो पर जांच अभियान तेज..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव का एलान होने के साथ ही जिला प्रशासन पुरी तरह से मुस्तेद नजर आ रही हैं झारखण्ड बंगाल सीमा से लगने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है जिसके तहत दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है,

निरसा विधानसभा से लगने वाले बंगाल बॉर्डर मैथन, चिरकुंडा एवं पंचेत में पुलिस बल की तैनाती की गई है और चेक पोस्ट केंद्र भी बनाए गए हैं बंगाल से झारखंड या झारखंड से बंगाल प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का जांच की जा रही है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराई जा सके

जिसके लेकर लगातार दोनों राज्यों के पुलिस द्वारा बैठक भी की जा चुकी है दोनों राज्यों के पुलिस के द्वारा बॉर्डर पर जांच की जा रही है..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *