IIT ISM के छात्रों व नगर निगम ने नुक्कड नाटक के माध्यम से “मेरा पहला वोट देश के नाम” अभियान के तहत युवाओं को किया जागरूक, मतदान की बताई अहमियत…

धनबाद(DHANBAD)लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं और पहली बार के मतदाताओं में मतदान के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने एक बड़ी पहल की है. उच्च शिक्षण संस्थान के साथ “मेरा पहला वोट देश के नाम” से अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

इस अभियान के दौरान उच्च शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी. जिसको लेकर शुक्रवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन के बाहर आईआईटी आईएसएम के छात्रों व नगर निगम ने लोकसभा चुनाव की जागरूकता को बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

जिसमें उन्होंने अपने मताधिकार सहित मानव अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाई और अपने वोट देने के अधिकार के बारे में युवाओं को जागरूक किया.

अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के साथ चुनाव आयोग से जुड़े मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की अहमियत विकल्पों के चयन आदि को लेकर भी जागरूक किया वही युवाओं को मतदान में हिस्सा लेने के फायदे भी बताएं

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *