किसी भी हालात में अवैध कारोबारियों को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा, थानेदार सुमन कुमार
झरिया(JHARIYA): खनन टास्क फोर्स के तहत गुप्त सूचना के अधार पर अवैध बालू लोड ट्रेक्टर को तीसरा पुलिस ने गुरुवार को कुइयां विद्यालय के समीप से जप्त कर थाना लाया गया है।
थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि पूर्वी टुंडी क्षेत्र से बालू तस्कर बालू लोड करके तिसरा एवं आसपास के क्षेत्र में बेचने का काम कर रहा है। जिसकी कई दिनों से पुलिस को तलाश थी और आज सुबह जेएच 10सीएल7560 की ट्रैक्टर पर बालू लोड गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया है।
वहीं कागज की जांच पड़ताल की जा रही है तत्पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध बालू, लोहा, शराब आदि की बिक्री नहीं होने देंगे। वही स्थानीय जनता से भी अवैध रूप से करने वाले धंधे की जानकारी मांग किए।
थानेदार के इस कार्रवाई से बालू माफिया व अवैध कारोबारियों में हरक्पं मच गया है। फिलहाल ट्रैक्टर थाना से छुराने का प्रयास कई लोगों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन थानेदार ने कहा कि किसी भी कीमत पर इसे छोड़ नहीं जाएगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..
