जमसं मिलन समारोह में सैकड़ो ग्रामीणों ने थामा दामन, बेमियादी बंदी से पहले सेल कंपनी व आउटसोर्सिंग कंपनी अपना पॉलिसी करे साफ..

सिंदरी(SINDRI): धनबाद के सिंदरी गौशाला आर्य समाज भवन परिसर में आज टासरा रोहड़ाबांध के लोगो के द्वारा 16 /3/2024 मार्च से सेल टासरा ओपन कास्ट माइंस का अनिश्चितकालीन बंदी करने और जनता मजदूर संघ में अपना आस्था व्यक्त करते हुए जनता मजदूर संघ मिलन समारोह आयोजित किया गया,

इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनता मजदूर संघ का महामंत्री सिद्धार्थ गौतम पहुंचे, टासरा रोहड़ाबांध के लोगो ने मुख्य अतिथि का फूल माला पहनकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया, इस मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में टासरा रोहड़ाबांध के ग्रामीण महिला एवं पुरुष शामिल थे,,,

जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पिछले कई महीनो से टासरा रोहड़ाबांध के ग्रामीण अपनी हक और अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ रहे है, उन्हीं के समर्थन में हम लोग यहां पहुंचे हैं, क्योंकि यह श्रमिक से संबंधित मामला है, ब्रिटिश शासन काल तो नहीं चल रहा है की जबरन रैयतो को भेड़ बकरी की तरह कहीं भी विस्थापन कर देंगे यह हम लोग होने नहीं देंगे, हम लोगो का विरोध कंपनी के काम करने और कोयल उत्पादन करने से नहीं है, हमारा विरोध यह की कंपनी किस पॉलिसी के तहत ग्रामीणों को विस्थापित कर रहे है,इस मुद्दे पर कंपनी अपना मंशा साफ करे,,

NEWS ANP के लिए झरिया से रिपोर्ट सोनू अंसारी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *