जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा के नारो के साथ निकाला गया न्याय मार्च…

झरिया(JHARIYA): तीसरा थाना क्षेत्र के JMM पार्टी कार्यालय चांदकुंईयां मोड़ से लेकर जयरामपुर मोड़ तक JMM पार्टी के धनबाद जिला संगठन सचिव मनु आलम,JMM पार्टी के किसान नेता अध्यक्ष महावीर महतो,JMM पार्टी के बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुरजकांत सोरेन,JMM पार्टी के पुरने सदस्य ईश्वर मरांडी, JMM पार्टी के बलियापुर युवा अध्यक्ष राजेंद्र हेंब्रम के नेतुत्व सैकड़ो की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा नरेंद्र मोदी हाय हाय भाजपा हाय हाय के नारे नार लगते हुए निकला न्याय मार्च..

इस दौरान JMM पार्टी के धनबाद जिला संगठन सचिव मनु आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के आदेश पर ED ने झारखंड राज्य के लोकप्रिय आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डालने का काम किया है,

जिसको लेकर पूरे झारखंड में आदिवासी मूलवासी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है, इसी को लेकर JMM पार्टी पूरे राज्य में न्याय मार्च निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है,

News ANP के लिए झरिया से रिपोर्ट सोनू अंसारी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *