BSP के पूर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा लोस चुनाव में कांग्रेसी जीतेगा ..

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जहां सभी पार्टी तैयारियों मे लगी है और राजनितिक नेताओं का एक दूसरे पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है.. वही सोमवार को धनबाद के हाऊसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय मे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चन्द्रवंशी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी मे शामिल हुऐ।

जहां काग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने फुल माला और कांग्रेस का पट्टा पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाया वही स्वागत अभिनंदन के बाद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की कांग्रेस की नीति और सिध्दांतों और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर बसपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी के शामिल होने पर पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी, वही लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी मे लोगो की संख्या बढना अच्छा संकेत है।

कांग्रेस में ज्वाइन के बाद वीरेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी ने बताया की 2010-16 तक वो बहुजन समाज पार्टी में जिला संगठन का संचालन किए और अब से कांगेस का दामन थाम उनकी नीति और सिध्दांतो और राहुल गांधी के संघर्षों को देखते हुऐ पार्टी मे अपना योगदान देने का निर्णय लिया है वही उन्होने कहा की हमें पुरा विश्वास है की संगठन जो दायित्व सौंपेगी उसका पुरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरा ताकत लगा देंगे…

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *