यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे संजय दत्त?

धनबाद(DHANBAD) लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर रही है. इलाहाबाद (प्रयागराज) सीट के लिए कांग्रेस नए और लोकप्रिय चेहरे की तलाश कर रही है. कांग्रेस अब एक बार फिर से उत्तर प्रदेश (UP) में बॉलीवुड के सितारों को सियासी अखाड़े में उतारने का पुराना फार्मूला आजमाना चाहती है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व ने बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से संपर्क किया है.

उनका कहना है कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा संजय दत्त की मां नरगिस दत्त इलाहाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. ऐसे में संजय दत्त का नाम सुझाया गया था. हालांकि, कहा जा रहा है कि संजय दत्त निजी कारणों से राजनीति में नहीं आना चाहते लेकिन कांग्रेस आलाकमान उन्हें इलाहाबाद से चुनाव लड़ना चाहता है. हालांकि पार्टी ये प्रयोग दिल्ली और मुंबई में भी कर चुकी है और वहां उसका पुराना फार्मूला कामयाब रहा है.

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *