पहला कदम के स्कूली बच्चों के साथ किया भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना,
धनबाद(DHANBAD):। नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चो की स्कूल पहला कदम मे शुक्रवार को विश्व महिला दिवस और शिवरात्रि उत्सव के शुभ अवसर पर शामिल हुई हीरक शाखा कि संस्थापक एवं झारखंड प्रान्त कि महिला सशक्तिकरण की प्रमुख श्रीमती साधना देवरालिया और डॉली झुनझुनवाला जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोनी कुमारी को स्पेशल शूज़ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही केक काटकर सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वही महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर स्कूली सभी बच्चों को मन्दिर ले जा कर पूजा अर्चना कराया गया एवं बाबा भोलेनाथ से उज्जवल भविष्य तथा कंचन काया की आशीर्वाद लिया।
मौके पर साधना जी और डॉली जी ने समाज के लोगो से आह्वान किया कि मन्दिर में ईश्वर की आराधना के साथ स्कूल में आ कर दिव्यांग बच्चों की सेवा करना पुण्य का कार्य है अतः सभी को पहला कदम स्कूल आ कर बच्चों के कदम से कदम मिला उन्हें भी समाज मे आगे बढ़ने का मौका दे।
उनके चेहरों में मुस्कान लाने का प्रयास करे। डॉली जी ने कहा कि पहला कदम स्कुल में आज उनका पहला कदम है उन्हें यहाँ आकर बच्चो की प्रतिभा को देखकर ऐसा लगा ही नही की वे बच्चे दिव्यांग है। इन बच्चो से मिलकर उन्हें बहुत ही अपनापन महसूस हुआ।
भाव विभोर हो उन्होंने कहा कि उन्होंने पहला कदम आने में बहुत देर कर दी।पहला कदम परिवार ने आये हुए अतिथियो तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन हीरक शाखा का उनके सहयोग बदले आभार प्रकट किया” तथा महिला दिवस के अवसर पर मोमेंटो तथा दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया।साधना देवरालिया जी ने कहा कि सफर लंबा है,रास्ता कठिन…
हम धीरे धीरे ही सही पर लगातार आगे बढ़ रहे तथा कदम से कदम बढ़ा कर चलने से दिव्यांग जन को उनकी मंजिल मिल ही जाएगी।
सचिव अनिता अग्रवाल ने बताया कि जहाँ त्योहारों की हर स्कूल छुट्टी देते है वहाँ पहला कदम स्कूल में हर धार्मिक और राष्ट्रीय त्योहार बच्चो के साथ मनाया जाता है।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट.
