ड्यूटी के दौरान गिरने से हेल्फर अर्जुन राम की दर्दनाक मौत..

बाघमारा(BAGHMARA): न्यू मधुबन कोलवाशरी की रॉकोल हॉपर में ड्यूटी के दौरान गिरने से हेल्फर अर्जुन राम की दर्दनाक मौत गयी. घटना सुबह सात बजे की बताया जा रहा है. सुचना पाकर वाशरी पीओ राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और सीआइएसएफ जवानों की मदद से शव को हॉपर से बाहर निकाला.

मृतक कर्मी पिपराटांड का रहने वाला है. घटना के बाद संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने घटना को फेटल ऐक्सिडेंट बताते हुए मृतक के आश्रित पुत्र को तुरंत नियोजन व मुआवजा देने की मांग को लेकर वाशरी का काम ठप कर शव के साथ धरना पर बैठ गये. वार्ता होने तक आठ घंटे तक वाशरी कआ परिचालन पूरी तरह बाधित रही.

हंगामा के बाद प्रबंधन मोर्चा नेताओं के साथ साथ वार्ता की. मृतक की पत्नी प्रमीला देवी के आग्रह पर प्रबंधन मृतक के बड़े पुत्र अमीत कुमार राम को प्रोविजनल नियोजन के तौर पर नियुक्ति पत्र दिया गया. साथ ही फेटल एक्सिडेंट के तहत वैधानिक राशि भुगतान करने का सहमति बनी.

शव उठाने के बाद पुलिस अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मौके पर पीओ राजेश कुमार,कार्मिक प्रबंधक संजय भारती, पीके झा, तथा मोर्चा के गोपाल मिश्रा, जगदीश साव, जेके झा, अजय सिंह, गोपाल गोप, तपन पांडेय, इंदल कुमार, संतोष गोराई, नकुल महतो उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *