जामताड़ा में नई परेशानी..पोल्ट्री फार्मके कचड़े को जहां तहां सड़क किनारे फेंकने से बर्ड फ्लू संक्रमण का खतरा बढ़ा.. देखिए तस्वीरें.. प्रशासन अब तक अनजान..

जामताड़ा(JAMTADA): पश्चिम बंगाल से बिहार को राष्ट्रीय राजमार्ग 419 जोड़ता है। वर्द्धमान के आसनसोल होकर जामताड़ा के रास्ते मधुपुर देवघर हो गाड़ियां बिहार जाती है। पश्चिम बंगाल से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति सड़क मार्ग से हो रहा है ..पोल्ट्री उत्पाद इस मार्ग से बिहार भेजा जाता है। जिसका दुष्परिणाम जामताड़ा के लोगों के सर पर चढ़ बोल रहा है ।

आए दिनों में सड़क किनारे विभिन्न रोगों से प्रभावित पोल्ट्री उत्पाद जैसे मुर्गा व मछली को खुले में फेंक दिया जाता है । जिसका सेवन आवारा पशु-पक्षी करते हैं। इससे संक्रमण फैलने का भय हमेशा बना हुआ है।

दूसरी ओर प्रशासन इससे बेखबर और निश्चित है । सूचना मिलने पर भी प्रशासन अपनी डफली अपनी राग अलाप कर मस्त है। जैसे जैसे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। वैसे ही वैसे विभिन्न बीमारियों से जामताड़ा में महिलाएं और बच्चे विभिन्न तरह के बिमारी से संक्रमित हो रहे हैं। उम्रदराज लोगों के लिए परेशानियां बढ़ी है। एक आंकड़े के अनुसार सदर अस्पताल में इन दोनों बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाओं के अतिरिक्त रोगियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में समय रहते जिले में सरकार की व्यवस्था नहीं जगी। तब बड़े अनहोनी की संभावना से इन्कार करना बेईमानी होगी।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *