PM मोदी के दौरे को लेकर DGP ने बरवाअड्डा हवाई अड्डा सभा स्थल और HURL उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा….

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल धनबाद में 01 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर देखने को मिल रही है प्रशासन द्वारा हर्ल प्लांट और बरवाअड्डा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया..

वहीं मंगलवार को DGP अजय कुमार सिंह हर्ल प्लांट और बरवाड़ा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया जहां उन्होंने सभी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से जानकारी ली और कुछ दिशा निर्देश भी दिए.

वहीं उन्होंने एसपीजी से कार्यक्रम स्थल सहित सड़क मार्ग एवं आसपास के इलाकों के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जीपी पहले सिंदरी हाल फैक्ट्री जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया उसके बाद लगभग 4:00 बजे वह धनबाद के बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर पहुंचे।

इस दौरान एडीजी संजय आनंद लाटेकर, मनीष रंजन (सचिव), पुलिस महानिरीक्षक प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक माइकल राज, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र झा, उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन सहित धनबाद विधायक राज सिंह, भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय व अन्य भाजपा सदस्य भी मौजूद रहे।

वही कार्यक्रम स्थल 60% तैयार हो चुका है धनबाद नगर निगम द्वारा कार्यक्रम स्थल के साफ सफाई का भी पूरा कार्य किया जा रहा है।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *