धनबाद(DHANBAD) शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में रविदास जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि रामचंद्र पासवान (पूर्व सहायक उप निरीक्षक झारखंड पुलिस) सुनील कुमार पाठक (प्राचार्य) डॉ भास्कर झा (वरिष्ठ आचार्य) पंकज कुमार तिवारी (कार्यक्रम प्रमुख )के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई । रामचंद्र पासवान ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास एक महापुरुष थे। जिन्होंने संपूर्ण सनातनी संस्कृति को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया । उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आपस में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया ।
डॉ भास्कर झा ने कहा कि जब सनातन धर्म का ह्रास हो रहा था। तभी भगवान के अवतार के रूप में संत रविदास का जन्म हुआ ।जिन्होंने सनातन धर्म को ना सिर्फ सुरक्षा दी बल्कि सनातनी संस्कृति के पोषक भी बने । वे एक उच्च कोटि के धर्म प्रचारक थे । उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को निर्विकार निर्गुणी होने के साथ परिश्रमी होने का संदेश दिया।
भैया प्रभात महतो, प्रियांशु ओझा, रूबल खत्री, गौतम कुमार ,मुकुल कुमार महतो, राजकुमार , और अर्क वाल्मीकि ने रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन सरोज तिवारी एवं मंच संचालन भैया लक्की कुमार के द्वारा किया गया।
NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट…
